UP Ration Card list 2025: खाद्य सुरक्षा विभाग समय समय पर राशन कार्ड की लिस्ट जारी करती रहती है। सरकार ने इस वर्ष की नई राशन कार्ड की सूचि को जारी कर दिया है जिसे आप घर बैठे आसानी से चेक कर सकते है। अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है और आप राशन कार्ड के लिए पात्र है तो आप अपना नाम इस यूपी राशन कार्ड लिस्ट में चेक कर सकते है।
राशन कार्ड की सूचि को चेक करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा एक पोर्टल बनाया गया है जिसके माध्यम से आसानी से इसे चेक किया जा सकता है। आप एनएफएसए पोर्टल के माध्यम से भी इस सूचि को चेक कर सकते है। राशन कार्ड की सूचि को डाउनलोड करने की भी सुविधा ऑनलाइन पोर्टल पर दी गई है।
अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है और आपको नहीं पता है की किस प्रकार से राशन कार्ड की सूचि में अपना नाम चेक करना होता है तो आज आर्टिकल आपके लिए लेकर आये है जिसके माध्यम से आप घर बैठे अपना नाम इस सूचि में चेक कर सकते है वो भी अपने मोबाइल फोन से।
UP Ration Card list 2025
उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राशन कार्ड एक बहुत ही जरुरी डॉक्यूमेंट होता है जिसकी मदद से वे घर बैठे राशन प्राप्त कर सकते है जैसे की गेहूं, चावल, दाल आदि। सरकार समय समय पर राशन कार्ड की मदद से अन्य कई प्रकार की सरकारी सुविधा भी प्रदान करती है जैसे की फ्री में राशन प्रदान करना आदि।
लेकिन राशन कार्ड के लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करना होता है तभी आप लाभ ले सकते है। आवेदन करने के बाद आपका नाम राशन कार्ड की लिस्ट में जोड़ दिया जाता है जिसे आप कभी भी ऑनलाइन चेक कर सकते है। उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल fcs.up.gov.in को शुरू किया है जिसकी मदद से उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की सभी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है।
आर्टिकल | यूपी राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
योजना | राशन कार्ड योजना |
योजना का प्रकार | भारत सरकार योजना |
लाभार्थी | राशन कार्ड धारक |
लाभ | फ्री में राशन |
मोड | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | fcs.up.gov.in |
PM Kisan Samman Nidhi 19th installment: पीएम किसान सम्मान निधि 19वीं किस्त
यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2025
समय समय पर सरकार राशन कार्ड की लिस्ट को जारी करती रहती है ताकि लोगों को उनकी पात्रता के बारे में जानकारी दी जा सके। इस लिस्ट में केवल उन्ही लोगों के नाम होते है जो राशन कार्ड के लिए पात्र होते है जो अपात्र लोग होते है उनके नाम इस सूचि से हटा दिए जाते है।
राशन कार्ड पर हमारे पास एक यूनिक नंबर भी होता है जो प्रतेक लोगों के लिए अलग अलग प्रकार से होता है। इस नंबर की मदद से आप अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते है और अपने डिवाइस में पीडीऍफ़ फोर्मेंट में इसे स्टोर कर सकते है।
यूपी राशन कार्ड
यह एक सरकारी डॉक्यूमेंट है जो भारत सरकार के द्वारा जारी किया गया है। यह कार्ड सभी लोगों के पास होता है चाहे अमीर हो या फिर गरीब हो। इस कार्ड की मदद से देश के गरीब नागरिक फ्री में राशन ले सकते है। इसके साथ ही वे अन्य प्रकार की सुविधा जैसे की शिक्षा, स्वास्थ्य, बच्चो के स्कूल या कॉलेज में एडमिशन करवाने आदि लाभ भी इस कार्ड की मदद से मिलते है।
राशन कार्ड पात्रता
- आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- परिवार के सभी सदस्यों का नाम राशन कार्ड में जोड़ा जाता है।
- गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाले सभी।
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड होना चाहिए।
आवेदन के लिए डॉक्यूमेंट
- निवास प्रमाण
- आय प्रमाण
- आयु प्रमाण
- नरेगा जॉब कार्ड
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
यूपी राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें?
- यूपी की राशन कार्ड सूचि को चेक करने के लिए आपको राज्य की खाद्द एवं रशद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर आना होगा।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर राशन कार्ड की पात्रता सूचि के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करते है तो आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा।
- इस पेज पर आने के बाद आपको अपने जिले का नाम सेलेक्ट करना है।
- फिर आपको अपना टाउन या फिर ब्लॉक सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद आपके सामने आपके ब्लॉक या टाउन के राशन दुकानदार की लिस्ट आ जाएगी।
- यहीं पर आपको राशन कार्ड के सेक्शन में नंबर दिखाई देंगे जिन पर आपको क्लिक करना है।
- जैसे ही आप इस पर क्लिक करते है तो आपके सामने राशन कार्ड की पूरी लिस्ट आ जाएगी।
- आप इस लिस्ट में राशन कार्ड संख्या धारक का नाम, पति या पत्नी का नाम, माता का नाम आदि जानकारी देख सकते है।
ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची कैसे देखें?
अगर आप उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र से है तो आप अपनी ग्रामीण पंचायत की सूचि इस प्रकार से देख सकते है:
- इसके लिए आपको सबसे पहले खाद्द एवं रशद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको राशन कार्ड की पात्रता सूचि के आप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर आपको जिला सेलेक्ट करना है।
- अब आपको ग्रामीण क्षेत्र के सेक्शन में अपना ब्लोक सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद राशन कार्ड दुकानदार को सेलेक्ट करें और राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद आपकी ग्राम पंचायत की पूरी लिस्ट आ जाएगी जहाँ पर आप अपना और परिवार के सभी सदस्यों का नाम चेक कर सकते है।
राशन कार्ड की पात्रता सूचि में कैसे खोजें?
पात्रता सूचि में नाम खोजने के लिए आपके पास यूपी राशन कार्ड नंबर का होना जरुरी है:
- इसके लिए आपको यूपी खाद्द विभाग के पोर्टल पर आना होगा।
- होम पेज पर आपको “राशन कार्ड की पात्रता सूचि में खोजें” के आप्शन पर क्लिक करना है।
- आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा आपको इस पेज पर अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है और केप्चा कोड दर्ज करना है।
- इतना करने के बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा वो आपको वेरीफाई करना है।
- इतना करने के बाद आपके सामने पात्रता सूचि आ जाएगी जहाँ पर आप अपना पूरा विवरण चेक कर सकते है।
यूपी राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आपका नाम राशन कार्ड की लिस्ट में नहीं है तो आपको राशन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा तभी आपका नाम यूपी राशन कार्ड लिस्ट में जोड़ा जायेगा। आवेदन करने के लिए आपको खाद्द विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करना होगा जो आप डाउनलोड फॉर्म के आप्शन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।
डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म को भरना होगा और जरुरी विवरण इसमें दर्ज करना होगा। फिर आपको डॉक्यूमेंट अटेच करके इसे खाद्द विभाग में जमा करवा देना है जहाँ पर आपका फॉर्म ऑनलाइन कर दिया जायेगा और आपका राशन कार्ड बना दिया जायेगा।
राशन कार्ड आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
आवेदन करने के बाद आप अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते है जिसके लिए आपको पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा। होम पेज पर आपको राशन कार्ड आवेदन की स्थिति के आप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपना राशन कार्ड नंबर या संदर्भ आईडी नंबर दर्ज करना है और ओटीपी वेरीफाई करना है।
जैसे ही आप ओटीपी वेरीफाई करते है तो आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी जहाँ पर आप देख सकते है की आपका राशन कार्ड बना है या फिर नहीं बना है। अगर बन गया है तो आपका नाम सूचि में जरुरी होगा जिसे आप देख सकते है।