E-Shram card apply online 2025: ई-श्रम कार्ड के लिए नए आवेदन शुरू

E-Shram card apply online 2025: श्रमिकों के लिए यह एक अच्छी खबर है भारत सरकार ने ई-श्रम कार्ड के लिए नए आवेदन शुरू कर दिए है। अगर आप एक श्रमिक है तो आप घर बैठे श्रमिक पोर्टल के माध्यम से अपने मोबाइल फोन से इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के तुरंत बाद आपका कार्ड बन जायेगा जिसे आप तत्काल डाउनलोड भी कर सकते है।

ई-श्रम कार्ड योजना एक भारत सरकार की योजना है जिसे भारत सरकार ने वर्ष 2021 में शुरू किया था। इस योजना का लाभ असंगठित श्रमिक के साथ साथ जो संगठित क्षेत्र के श्रमिक है वे भी ले सकते है। इस कार्ड के लिए कोई भी श्रमिक आवेदन कर सकता है और रोजगार ले सकता है।

देश के करोड़ो श्रमिकों ने ई श्रमिक कार्ड योजना का लाभ लिया है और ले रहे है। इस कार्ड की मदद से सरकार अन्य कई प्रकार के लाभ भी श्रमिकों को देती है। लेकिन बहुत से श्रमिक ऐसे है जिन्होंने अभी तक ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस कार्ड के लिए आवेदन करने के बारे में विस्तार एस बतायेंगे।

E-Shram card apply online

भारत सरकार श्रमिकों के लिए हित के लिए समय समय पर कई प्रकार की सरकरी योजना लेकर आ रही है ताकि श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभ दिया जा सके। श्रमिकों के स्वास्थय, शिक्षा, वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने आदि के लिए सरकार ने कई योजना को शुरू किया है। इन सभी योजनाओं का लाभ ई-श्रम कार्ड की मदद से लिया जा सकता है।

अगर आपके पास यह कार्ड है तो आप देश के किसी भी कोने में जाकर या किसी भी राज्य में जाकर रोजगार ले सकते है। आवेदन करने के बाद तुरंत बाद आपको यह कार्ड मिल जाता है और इस कार्ड पर एक यूनिक नंबर भी होता है जिसे ई-श्रम कार्ड नंबर कहते है जो सभी श्रमिकों के लिए अलग अलग होता है यानी की एक नंबर किसी दुसरे श्रमिक का नहीं हो सकता है।

PM Kisan Samman Nidhi 19th installment: पीएम किसान सम्मान निधि 19वीं किस्त

आर्टिकल का नामई-श्रम कार्ड कैसे बनाएं?
योजना का प्रकारभारत सरकार की योजना
लाभार्थीश्रमिक
उद्देश्यश्रमिकों को ई श्रम कार्ड देना
विभागश्रम एवं रोजगार विभाग
लाभसरकारी सुविधाओं का लाभ
मोडऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटeshram.gov.in

ई-श्रम कार्ड 2025

इस कार्ड से देश के करोड़ो श्रमिकों का लाभ हुआ है। श्रमिक जैसे की बढई, नाई, रेहड़ी पटरी वाले सभी इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। सरकार ने ई श्रम पोर्टल को शुरू किया है ताकि श्रमिकों को इस कार्ड योजना के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए कहीं जाना ना पड़े वे एक ही पोर्टल से इसकी जानकारी ले सकते है।

ई श्रम कार्ड का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों की हर प्रकार से मदद करना है। श्रमिकों को कई प्रकार के योजनाओं का लाभ इस कार्ड की मदद से दिया जाता है। पहले श्रमिकों के पास कोई पुख्ता सरकारी डॉक्यूमेंट नहीं होता था लेकिन इस कार्ड के आने के बाद उनके पास पहचाना का एक पक्का सबुत है। सरकार को भी डेटा एकत्रित करने से पता चल पायेगा की देश में श्रमिकों की कितनी संख्या है।

ई-श्रम कार्ड के फायदे

बहुत से राज्य ऐसे है जो श्रमिकों को इस कार्ड की मदद से प्रतिमाह 1000 रूपये या अधिक राशी सीधे बैंक खाते में ट्रान्सफर कर रहे है। ई श्रम कार्ड धारकों को फ्री में ट्रेनिंग दी जाती है और उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया जाता है ताकि वे रोजगार ले सके। बच्चो के लिए छात्रवृति योजनायें, महिलाओं के लिए फ्री सिलाई मशीन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना के तहत 2 लाख रूपये तक का बिमा दिया जाता है।

जो बुजुर्ग लोग है उनको पेंशन योजना के तहत 3000 रूपये तक की प्रतिमाह पेंशन दी जाती है। आवास योजना में होम लोन पर सब्सिडी दी जाती है, चिकित्सा सुविधा दी जाती है। नरेगा योजना के तहत 100 दिन का रोजगार दिया जाता है।

रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

  • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिक पात्र है।
  • आवेदक की आयु 16 से 59 वर्ष की होनी चाहिए।
  • सरकारी कर्मचारी और आयकर दाता पात्र नहीं है।
  • आपके पास जरुरी डॉक्यूमेंट हो।

रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक हो।
  • बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक हो

Ration Card list 2025: राशन कार्ड लिस्ट जारी, सिर्फ इन्हें मिलेगा फ्री राशन

E-Shram card रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले इस कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्टर ओन ई श्रम के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • इस आप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक न्यू पेज ओपन हो जायेगा।
  • न्यू पेज पर आने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और केप्चा कोड दर्ज करना होगा और आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा वो आपको वेरीफाई करना होगा।
  • इतना करने के बाद आपके सामने फॉर्म आ जायेगा जहाँ पर आपको पर्सनल जानकारी, एजुकेशन जानकरी, आपके काम की जानकारी आपको दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपका ई श्रम कार्ड बन जायेगा और आपके सामने ओपन हो जायेगा।
  • आपको डाउनलोड युएएन कार्ड का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करके आप अपना कार्ड पीडीऍफ़ फोर्मेंट में डाउनलोड कर सकते है।
  • इस प्रकार से कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।

ई-श्रम कार्ड स्टेटस चेक कैसे करें?

अगर आपको नहीं पता है की आपका कार्ड बना हुआ है या फिर नहीं बना हुआ है तो आप इसकी जानकारी निचे दिए स्टेप फॉलो करके चेक कर सकते है:

  • स्टेटस चेक करने के लिए आपको ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको होम पेज पर रजिस्टर ओन ई श्रम के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक न्यू पेज ओपन होगा जहाँ पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा केप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको ओटीपी वेरीफाई करना होगा।
  • अगर आपका कार्ड पहले से बना हुआ है तो आपको यहीं पर दिखा देगा की आपका कार्ड आलरेडी बन गया है।
  • इस प्रकार से आप अपने स्टेटस की जानकारी ले सकते है।

ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

अगर आप इस कार्ड को डाउनलोड करना चाहते है तो आपको सबसे पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा। वेबसाइट पर आने के बाद होम पेज पर आपको रजिस्टर ओन ई श्रम के आप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी वेरीफाई करना होगा। इतना करने के बाद आपको डाउनलोड युइएन कार्ड का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है।

जैसे ही आप इस आप्शन पर क्लिक करते है तो आपके डिवाइस में यह पीडीऍफ़ फोर्मेंट में डाउनलोड हो जायेगा। आप इसका प्रिंट निकालकर भी अपने साथ रख सकते है और अन्य कामों में इस कार्ड का उपयोग कर सकते है।

कार्ड के लिए हेल्प

अगर आपको इस कार्ड के लिए किसी भी प्रकार की हेल्प की जरूरत है तो आप श्रम विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है। यह हेल्पलाइन नंबर आपको ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर मिल जायेंगे। इसके साथ ही आप कांटेक्ट अस के आप्शन पर क्लिक करके भी ये हेल्पलाइन नंबर देख सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram

sarkari yojana