Mgnrega wage rate 2025: ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने नई मनरेगा मजदूरी रेट 2025 को जारी कर दिया है। नई लिस्ट के तहत सभी राज्यों में मजदूरी दर को बढ़ाया गया है। इस लिस्ट को पीडीऍफ़ फोर्मेंट में जारी किया गया है ताकि जानकारी के साथ साथ लोग इसे डाउनलोड भी कर सके।
मनरेगा मजदूरी दर वह दर होती है जो नरेगा में काम करने वाले लोगों को प्रतिदिन सरकार देती है। यह राशी अलग अलग राज्यों में अलग अलग प्रकार से दी जाती है। कुछ राज्यों में कम दी जाती है तो कुछ राज्यों में अधिक दी जाती है। यह दर भारत सरकार के द्वारा तय की जाती है।
Mgnrega wage rate 2025
नरेगा योजना एक बहुत ही कल्याणकारी योजना है जिसका लाभ देश के करोड़ो लोग ले रहे है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको नरेगा जॉब कार्ड अप्लाई करना होता है यानि की इस कार्ड के लिए आवेदन करना होता है। इसके बाद आपके घर पर यह कार्ड बनकर आ जाता है और आप नरेगा के तहत रोजगार ले सकते है।
नरेगा योजना में 100 दिन का रोजगार लोगों को दिया जाता है और इस रोजगार के बदले उनको प्रतिदिन मजदूरी दी जाती है। मजदूरी को जो राशी है वह सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है यानी की कोई बिचोलिये नहीं होते है सीधा लाभ लोगों को मिलता है।
मनरेगा मजदूरी रेट 2025
लोगों के लिए यह योजना बहुत ही फायदेमंद योजना है क्यूंकि हजारों लाखों लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है और इस योजना में रोजगार कर रहे है। नरेगा योजना के तहत मिलने वाली राशी का उपयोग लोग अपने परिवार की वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कर सकते है। इस राशी की मदद से वे अपने बच्चो के लिए अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थय की सुविधा प्राप्त कर सकते है।
नरेगा ग्राम पंचायत List 2025: Nrega Gram Panchayat list के बारे में जानकारी
सबसे अधिक और कम मनरेगा मजदूरी रेट
नरेगा योजना के तहत दी जाने वाली मजदूरी दर कुछ राज्यों में कम दी जाती है जबकि कुछ राज्यों में सबसे अधिक दी जाती है। सबसे अधिक मजदूरी हरियाणा राज्य में 374 रूपये प्रतिदिन दी जाती है। कुछ राज्य ऐसे भी है जहाँ पर सबसे कम मजदूरी दी जाती है जिनकी जानकारी आप निचे दी गई तालिका में देख सकते है।
राज्य का नाम | मनरेगा मजदूरी रेट |
---|---|
पंजाब | 322.00 रूपये |
मिजोरम | 266.00 रूपये |
बिहार | 245.00 रूपये |
मेघालय | 254.00 रूपये |
महाराष्ट्र | 297.00 रूपये |
छत्तीसगढ़ | 243.00 रूपये |
नागालैंड | 234.00 रूपये |
मध्य प्रदेश | 243.00 रूपये |
गुजरात | 280.00 रूपये |
झारखंड | 245.00 रूपये |
आंध्र प्रदेश | 300.00 रूपये |
उत्तराखंड | 237.00 रूपये |
हरियाणा | 374.00 रूपये |
उत्तर प्रदेश | 237.00 रूपये |
असम | 249.00 रूपये |
पश्चिम बंगाल | 250.00 रूपये |
हिमाचल प्रदेश | गैर अनुसूचित क्षेत्र – 236.00 रूपये अनुसूचित क्षेत्र – 295.00 रूपये |
राजस्थान | 266.00 रूपये |
उड़ीसा | 254.00 रूपये |
त्रिपुरा | 242.00 रूपये |
तमिल नाडू | 319.00 रूपये |
लक्षद्वीप | 304.00 रूपये |
दादर और नगर हवेली तथा दमन और दिउ | 324.00 रूपये |
पुडुचेरी | 294.00 रूपये |
मणिपुर | 272.00 रूपये |
सिक्किम सिक्किम (3 ग्राम पंचायतें – ज्ञानथांग, लाचुंग, लाचेन) | 249.00 रूपये 374.00 रूपये |
अंडमान और निकोबार | अंडमान जिला – 329.00 रूपये निकोबार जिला – 347.00 रूपये |
जम्मू और कश्मीर | 259.00 रूपये |
अरुणाचल प्रदेश | 234.00 रूपये |
गोवा | 356.00 रूपये |
कर्नाटक | 349.00 रूपये |
तेलंगाना | 300.00 रूपये |
केरल | 346.00 रूपये |
लद्दाख | 259.00 रूपये |
नरेगा मजदूरी कैसे मिलेगी?
यह राशी केवल उन्ही लोगों को मिलती है जो नरेगा योजना के लिए पात्र होते है इसलिए अगर आपको अभी तक इस राशी का लाभ नहीं मिल रहा है तो आपको नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन करना होगा जो आप इस प्रकार से ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन कर सकते है:
- जॉब कार्ड के लिए अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपको इसके लिए सबसे पहले उमंग एप को डाउनलोड करना होगा जिसे आप गूगल प्लेट स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
- डाउनलोड करने के बाद आपको एप को ओपन करना होगा और रजिस्टर करके लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद आपको नरेगा के आप्शन पर जाना होगा।
- फिर आपको अप्लाई फॉर जॉब कार्ड के आप्शन पर क्लिक करना है और आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जायेगा।
- आपको फॉर्म भरना होगा और जरुरी विवरण आपको इस फॉर्म में भरना होगा।
- इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- इतना करने के बाद आपका जॉब कार्ड के लिए आवेदन हो जायेगा।
- आप तुरंत यहीं से अपना जॉब कार्ड इसके बाद डाउनलोड भी कर सकते है।
- जॉब कार्ड बन जाने के बाद आपको नरेगा में कार्य के लिए जाना होता है जहाँ पर आपकी हाजिरी लगती है।
- रोजीना नरेगा कार्य में जाने से आपको प्रतिदिन मजदूरी दी जानी शुरू हो जाएगी।
नरेगा की जॉब कार्ड लिस्ट कैसे देखें?
नरेगा में होने वाले कार्य में कोन रोजगार कर सकता है इसकी जानकारी आपको नरेगा जॉब कार्ड सूचि के माध्यम से पता चलती है तो अगर आप भी चाहते है की आपके खाते में प्रतिदिन मजदूरी आती जाये तो आपको जॉब कार्ड की लिस्ट में नाम चेक करना होगा। सूचि में नाम चेक करने के लिए आपको जॉब कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा। फिर आपको जॉब कार्ड के आप्शन पर क्लिक करना है।
इतना करने के बाद आपको अपना राज्य सेलेक्ट करना है और वर्ष,, जिला, ब्लोक, ग्राम पंचायत को सेलेक्ट करना है। इतना करने के बाद आपके सामने जॉब कार्ड की लिस्ट आ जाएगी आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है। अगर आपका नाम आ जात है तो आप खाते में प्रतिमाहिने या प्रतेक 15 दिन में मजदूरी आना शुरू हो जायेगा।
मनरेगा मजदूरी रेट 2025 पीडीऍफ़ डाउनलोड कैसे करें?
अगर आप नरेगा मजदूरी की सभी राज्यों की लिस्ट को पीडीऍफ़ में आप डाउनलोड करना चाहते है तो आप इस प्रकार से कर सकते है:
- सबसे पहले आपको नरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको मजदूरी दर के सेक्शन में जाना होगा।
- जैसे ही आप इस लिंक पर आते है तो आपके सामने पीडीऍफ़ फोर्मेंट में मजदूरी दर की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
- आपको डाउनलोड पर क्लिक करना है और यह आपके डिवाइस में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी।